Thursday, November 19, 2026
Home Uttarakhand Dehradun सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी गहतोड़ी का निधन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी गहतोड़ी का निधन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी गहतोड़ी का निधन

कैलाश गहतोड़ी।

देहरादून। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे|

उन्होंने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि, कैलाश गहतोड़ी 2017 और 2022 में चंपावत से विधायक का चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।