टिहरी संसदीय प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि महारानी ने 3 बार टिहरी-देहरादून क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया किन्तु एक भी कार्य वह जनता को बता नहीं पायी, कांग्रेस 12 वर्षों से संसदीय क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को गति देगी। जनसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह की राजशाही को कांग्रेस के स्तंभ जोत सिंह गुनसोला खत्म करेंगे और टिहरी-देहरादून के विकास की नींव रखेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना , महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, पूर्व पार्षद जगदीश धीमान, राजेश पुंडीर, चरणजीत कौशल,प्रताप असवाल, पिया थापा व अन्य कांग्रेस नेताओ ने विचार रखे।









