Sunday, October 11, 2026
Home Crime पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेश

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेश

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेश

देहरादून। जिले के कालसी में दरांती से काटकर अपनी हत्या के आरोपी को राजस्व पुलिस ने बीते रोज रात को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोप को अदालत में पेश किया गया। दून के  कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में अपनी पत्नी के साथ हुए झगड़े में पति मनोज 24 वर्ष ने अपनी पत्नी नीलू उर्फ नीलम 22 साल की धारदार हथियार पाठल (दरांती) से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद से आरोपी मनोज फरार चल रहा था। इस हत्याकांड से गांव और क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हर कोई इस वीभत्स हत्या की घटना से सन्न रह गया था। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस मौके पर पंहुची और घटना के बारे में जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। राजस्व पुलिस आरोपी की तलाशी में जुट गई।

शुक्रवार देर शाम को ग्राम प्रहरी और ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार कालसी रविंदर असवाल और नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल अपनी टीम के साथ कचटा गांव के समीप एक छानी (पशुओं को बांधने का स्थान) पहुंचे। यहां से हत्या के आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया गया। नायब तहसीलदार कालसी रविंदर असवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए ग्राम प्रहरियों को सक्रिय किया गया था।

ग्राम प्रहरी और ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कचटा गांव के समीप एक छानी मे छुपा है। राजस्व पुलिस ने छानी से आरोपी को देर शाम गिरफ्तार किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह किसी और को मार रहा था। गलती से अपनी पत्नी पर धारधार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपी का आज मेडिकल कराया जाएगा। उसके उपरांत उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक के कचटा गांव में पति मनोज और पत्नी नीलू के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इस दौरान मनोज आपा खो बैठा और उसने दरांती के वार से पत्नी पर वार कर दिया। धारदार हथियार से ज्यादा चोट लगने से नीलू की मौत हो गई थी। पति मनोज 24 साल का है जबकि पत्नी नीलू सिर्फ 22 साल की थी। दोनों के विवाह को भी सिर्फ 3 साल ही हुए थे।

The post पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेश appeared first on Ummid E Jaha.