उधमसिंहनगर। महिला गैंगरेप प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी उपचाराधीन है। जिसकी निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि बीती 24 फरवरी को एक महिला ने कोतवाली रूद्रपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि वह 22 फरवरी को अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी।
रात्रि लगभग 9 बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो मोटरसाइकिलों से आए। आरोप है कि पीड़िता को ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दो युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता अपने घर से गांधी पार्क सरस मेले में गई थी जहां पर उसका देवर करन उसे पैदल-पैदल मोदी मैदान पर ले गया जहां पर उसने पहले से मौजूद राजा रस्तोगी, विशाल व चाइना से मुलाकात की और चाइना से बात की।
🚨 एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति का जघन्य गैंगरेप प्रकरण में सख्त एक्शन — 03 अभियुक्त गिरफ्तार, एक उपचाराधीन!
➡️ प्रकरण के त्वरित खुलासे हेतु एसएसपी महोदय ने पुलिस टीमों का किया था गठन , पूरी रात चली दबिश कार्रवाई pic.twitter.com/zVFgx5mPFx
— Udham Singh Nagar Police Uttarakhand (@UdhamSNagarPol) February 26, 2026
बात करने के बाद चाइना व करन पीड़िता को मोटर साइकिल से लेकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गये जो एफएसएल के पीछे है। वहां पर पीछे-पीछे विशाल व राजा रस्तोगी भी आ गए। जहां पर पहले अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। मौके पर करन, पीड़िता का देवर तथा विशाल भी थे जिनके द्वारा कोई विरोध बलात्कार का नहीं किया गया।
मामले में पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रकाश में आने पर एक सूचना के तहत जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास से राजा रस्तोगी पुत्र राम निवास रस्तोगी निवासी वार्ड नं. 18, पाल आटा चक्की के पीछे, खेड़ा, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, विशाल गुप्ता उर्फ बिटृू पुत्र सरेश चन्द्र गुप्ता, हाल निवासी भदईपुरा वार्ड नं. 13 रुद्रपुर, स्थायी निवासी वार्ड नं0 01 गैस एजेंसी, यूनियन गली, रेलवे स्टेशन के पास किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, करन सिंह पुत्र सतीश सिंह, निवासी वार्ड नं0 14, भदईपुरा, बंगाली मंदिर के पास, रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर व अभय सक्सेना उर्फ चाईना पुत्र रविन्द्र सक्सेना निवासी वार्ड नं. 14 भदईपुरा, थाना रुद्रपुर द्वारा 24 फरवरी को विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वर्तमान में उसका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में चल रहा है को गिरफ्तार कर लिया गया है।





