रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। साथ ही विशेष रुद्राभिषेक और पूजन कर विश्वकल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं, राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मंगलवार 21 अक्टूबर को राज्यपाल गुरमीत सिंह के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार का अभिषेक, पूजा और अर्चना की। उन्होंने बाबा केदार से नागरिकों की खुशहाली और राज्य की उन्नति की कामना की।
आज बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दिव्य दर्शन एवं विशेष पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन धरा पर पहुँचते ही मन श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हो उठा। देश और उत्तराखण्ड की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की।
इस दौरान धाम… pic.twitter.com/4Buhr7gp2j
— LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) (@LtGenGurmit) October 21, 2025
तीर्थ पुरोहित समाज से की मुलाकात : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित समाज से भेंट की. पुरोहितों ने पारंपरिक मंत्रोच्चारण और पूजा-विधि के साथ राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने इसे अत्यंत आध्यात्मिक एवं भावनात्मक अनुभव बताया। बाबा केदार की पूजा के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने बाबा केदारनाथ की जय के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
Related