Thursday, November 19, 2026
Home Crime फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पकड़ा गया आरोपी।

रुड़की। झबरेड़ा थाना पुलिस ने फरार चल रहे अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच हजार का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने झबरेड़ा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी (14 वर्षीय) नाबालिक पोती के साथ उत्तर प्रदेश के शामली निवासी एक युवक ने अपहरण कर दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा झबरेड़ा थाना पुलिस को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे।

साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि वह लगातार अपने स्थान बदलता रहा था। इसके बाद हरिद्वार एसएसपी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया|

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए झबरेड़ा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सटीक जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को देवबंद सहारनपुर बॉर्डर से धर दबोचने में सफलता हासिल की।