Home Uttarakhand Dehradun भाजपा के शासनकाल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी : ज्योति रमोला

भाजपा के शासनकाल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी : ज्योति रमोला

भाजपा के शासनकाल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी : ज्योति रमोला

बैठक के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य।

देहरादून। Incidents of women harassment increased during BJP rule अखिल भारतीय महिला कांगे्रस कमेटी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देश पर कल महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा ढौंडियाल की अध्यक्षता में राजपुर में महिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में महिला कांग्रेस नारी न्याय के रूप में महिला आर्थिक सशक्तिकरण, महंगाई, मूल्य वृद्वि, समान काम के लिए समान वेतन, सामाजिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य देखभाल प्राथमिक प्रसव केन्द्र, शिक्षा, स्वच्छता, राजनैतिक सशक्तिकरण, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, हिंसा के खिलाफ संरक्षण और न्याय एवं महिलाओें की गरिमा जैसे अनेक मुदृदों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, उत्पीड़न एवं अत्याचार हो रहे हैं।

उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी के परिजनों के द्वारा अंकिता हत्याकाण्ड में वीआईपी के रूप संलिप्त नेता का नाम उजागर किया गया है परन्तु अभी तक भाजपा की सरकार द्वारा कोई भी कार्यवााही नही की गई है, जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर है भाजपा अपने नाकामियों को छुपाने लिए धर्म का आड़ लेकर देश की जनता की भावनाओं से खेल रही है। जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ जैसे खोखला नारा देकर महिलाओं का अपमान किया है जिसे महिलायें सहन नही करेंगी। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौडियाल थापा ने कहा कि महिला कांगे्रस महिलओं के हक के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर अध्यक्ष महिला उर्मिला थापा, इस्तिा सैंधा, जिलाध्यक्ष पूरन सिंह, कुुसुम, विमला, उषा, अनिता धस्माना, संतोष, पूजा, संगिता, चम्पा मडवाल आदि  उपस्थित थे।